Saturday 27 October 2018

कमजोर की आवाज बनकर छा जाओ लोगों के दिलों पर


जो साथी फाइट फॉर राइट से जुड़े हैं, यह  समझ लें कि इस संगठन का गठन व्यवस्था परिवर्तन के लिए किया गया है। देश में चल रही वोटबैंक, लूटखसोट की राजनीति को बदलने के लिए किया गया है। जिन लोगों में समझौतावादी प्रवत्ति घर कर गई उसे दूर करने के लिए किया गया है। देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का माद्दा रखने वाले युवाओं के लिए किया गया है। जो लोग रोज-रोज इस व्यवस्था पर रोते रहते हैं। इससे लड़ना चाहते हैं। अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। तो आइये फाइट फॉर राइट में आपका स्वागत है।
       मेरा सपना है कि फाइट फॉर राइट देश में कमजोर की आवाज बन जाये। जहां अन्याय हो। फाइट फॉर राइट के नारे गूंजने लगें । फाइट फॉर राइट शब्द भ्र्ष्टाचारियों और देश के लुटेरों के लिए एक भय बन जाये। अच्छे लोगों के लिए सहारा बन जाये। खुशी की बात यह है कि ईमानदार और जुझारू लोग हमारे संगठन से जुड़ रहे हैं। लगभग पूरे देश में फाइट फॉर राइट अपनी अलग पहचान बना रहा है।
       साथियों  आज की तारीख में मीडिया अच्छे काम को कम तवज्जो दे रहा है। ऐसे में हमें सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी लड़ाई को अंजाम देना है। अन्याय के खिलाफ लड़ना है। सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, डा. राम मनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश जैसे नायकों का अध्य्यन कीजिये। महाभारत में कर्ण का संघर्ष देखिये। जो व्यवस्था से लड़े हैं। उन्होंने ही अपनी पहचान बनाई है। कुछ कर जाओगे तो दुनिया याद करेगी। ऐसा कुछ करो कि देश की व्यवस्था अच्छे लोगों के हाथों में हो। छोटी मोटी बातों में न उलझ कर बड़ा लक्ष्य बनाइये और आगे बढ़िए। बिना रीढ़ के लोगों के पीछे भागने से कुछ नहीं मिलेगा। अपना वजूद खुद बनाइये। जो एक ईमानदार और जुझारू व्यक्ति देश और समाज के लिए करना चाहता है। वह सब कुछ फाइट फॉर राइट संगठन करने का मौका दे रहा है। तो बन जाइये कमजोर की आवाज और छा जाइये  लोगों के दिलों पर। 

No comments:

Post a Comment